News Saga Desk
रांची : राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में कार्यरत कर्मचारियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। कई महीनों से वेतन भुगतान लंबित रहने से नाराज डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल कर्मियों और अन्य स्थायी कर्मचारियों ने मंगलवार को रिम्स प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने डायरेक्टर कार्यालय का घेराव किया और परिसर में धरना पर बैठ गए।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी और ओल्ड पेंशन स्कीम सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर उन्हें बार-बार आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। कर्मचारियों के अनुसार, यह तीसरी बार है जब उन्हें अपनी जायज मांगों के समर्थन में डायरेक्टर कार्यालय का घेराव करना पड़ा है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बार-बार आंदोलन और ज्ञापन सौंपने के बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
No Comment! Be the first one.