Shibu Soren First Death Anniversary पर 4 अगस्त को झारखंडभर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम होंगे। नेमरा में गुरुजी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण और कई विकास योजनाओं का उद्घाटन होगा।
News Saga Desk
झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और दिशोम गुरु Shibu Soren First Death Anniversary के अवसर पर 4 अगस्त को पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पहली पुण्यतिथि को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार मुख्य कार्यक्रम उनका पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में आयोजित होगा, जहां दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।

पार्टी के अनुसार, राज्य के सभी जिलों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिक दिशोम गुरु को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके साथ ही सामाजिक सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
नेमरा बनेगा मुख्य आयोजन का केंद्र
Shibu Soren First Death Anniversary का सबसे बड़ा कार्यक्रम रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित लुकड्यांटांड़ में होगा। यहां दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका अनावरण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों, पार्टी नेताओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
इसे भी देखे- भारत बंद 2026: रांची में पथ विक्रेताओं का सड़क जाम, लेबर कोड का विरोध
राज्यभर में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन
झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि Shibu Soren First Death Anniversary के अवसर पर झारखंड के सभी जिलों में प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी।
इन कार्यक्रमों में लोग दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करेंगे। पार्टी का उद्देश्य नई पीढ़ी को शिबू सोरेन के संघर्ष, आदिवासी अधिकारों की लड़ाई और झारखंड आंदोलन के इतिहास से परिचित कराना भी है।
No Comment! Be the first one.