PM मोदी की अपील के बाद देशभर में हलचल, गुजरात के राज्यपाल ने ट्रेन यात्रा का लिया संकल्प

News Saga Desk

देश में बढ़ते ईंधन संकट और वैश्विक हालातों के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील का असर अब दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद कई स्तरों पर ईंधन बचत को लेकर पहल शुरू हो गई है।

इसी क्रम में आचार्य देवव्रत ने एक वीडियो जारी कर बड़ा संदेश दिया है। वीडियो में उन्होंने ट्रेन से यात्रा करने और पेट्रोल की बचत करने का संकल्प लिया है। राज्यपाल का यह कदम सादगी, संसाधनों की बचत और आम जनता से सीधे जुड़ाव का प्रतीक माना जा रहा है।

आचार्य देवव्रत ने कहा कि मौजूदा समय में ईंधन की बचत देशहित में बेहद जरूरी है और हर नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। आम लोगों के बीच रहकर यात्रा करने का उनका फैसला अब देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपनी सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल (SPG) को निर्देश दिया है कि उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या में 50 प्रतिशत तक कमी लाई जाए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने एसपीजी को यह भी निर्देश दिया है कि जहां तक संभव हो, बिना नई गाड़ियां खरीदे उनके काफिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल किया जाए। इसे ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री की इस अपील और उसके बाद उठाए जा रहे कदमों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चा तेज हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि बड़े स्तर पर ईंधन की खपत कम करने की दिशा में पहल होती है, तो इससे देश को आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों स्तर पर लाभ मिल सकता है।

Read More News

आलमगीर आलम को बेल मिलने पर कांग्रेस में जश्न पर BJP का हमला “भ्रष्टाचार का उत्सव मना रही पार्टी”

रांची में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आलमगीर आलम को बेल मिलने पर कांग्रेस के जश्न को लेकर तीखा...

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: रिटायरमेंट के डर ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, बेटे के सामने फूट-फूटकर रोया आरोपी पिता

एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। आरोपी पिता रवींद्र सिंह ने...

Read More