धनबाद। कुमारघुबी ओपी क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना ओवरब्रिज के पास हुई, जहां दोनों रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय सज्जाद अंसारी और 30 वर्षीय लालचंद बाउरी के रूप में की गई है। दोनों कुमारघुबी बाजार के नीचे पट्टी मोहल्ले के रहने वाले थे।
जानकारी के अनुसार, दोनों किसी निजी आयोजन में शामिल होने के बाद रेलवे ट्रैक के पास बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) भेज दिया।
हवलदार विवेक ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। लालचंद बाउरी के चचेरे भाई दुलाल बाउरी ने बताया कि लालचंद अपने वृद्ध माता-पिता के साथ रहता था। वहीं, सज्जाद अंसारी के परिजन सद्दाम अंसारी ने बताया कि सज्जाद खाने-पीने के उद्देश्य से रेलवे ट्रैक की ओर गया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
No Comment! Be the first one.