पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप का बदला रुख, भारत-चीन टैरिफ पर दिखी नरमी

News Saga Desk

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में बैठक हुई। हालांकि, दोनों के नेताओं के बीच कई घंटों की ये बैठक बेनतीजा रही। बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक में किसी भी मुद्दें पर सहमति नहीं बन सकी।

दरअसल, भारत भी दोनों नेताओं की बैठक पर बारीकी से नजर रख रहा था। हालांकि, पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रंप के तेवर बदल गए हैं। हमेशा टैरिफ को लेकर भड़काउ टिप्पणी करने वाले ट्रंप से सब भारत और चीन पर टैरिफ को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है।

बदले-बदले से लग रहे हैं ट्रंप

पुतिन से मुलाकात के बाद जब ट्रंप निकले, तो उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान ट्रंप से रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर टैरिफ को लेकर सवाल किया गया। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने पर दो से तीन हफ्तों में विचार कर सकते हैं।

‘अभी सेकेंडरी टैरिफ के बारे नहीं सोच रहा’

बता दें कि फॉक्स न्यूज से बात करने के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि आज जो हुई है, उसके बाद मुझे अभी टैरिफ के बारे में नहीं सोचना पड़ रहा है। हो सकता है कि दो या तीन हफ्तों में सोचना पड़े, लेकिन अभी नहीं। ये बैठक बेहतरीन रही।

बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति की ये टिप्पणी भात और रूस के बीच तेल व्यापार और चीन पर संभावित शुल्क से जुड़े एक सवाल पर आई। हालांकि, डोनाल्ड ट्रंप ने यह स्पष्ट किया कि वह जवाबी शुल्कों की बात कर रहे थे, या उन देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की, जो खास तौर से रूस से तेल खरीद रहे हैं।

ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले देशों को दी थी धमकी

बता दें कि हाल के दिनों में ट्रंप ने एलान करते हुए कहा था कि वे रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों पर सेकेंड्री प्रतिबंध लगाएंगे। साथ ही उन्होंने रूस रूस पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की भी धमकी दी थी।


Read More News

जेपीएससी की एपीपी भर्ती परीक्षा का परिणाम विवादों में, दो सदस्यों की आपत्ति के बावजूद जारी हुआ रिजल्ट

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। सहायक लोक...

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More