NewsSaga Desk
सहरसा | शहर के पटुआहा स्थित ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग काॅलेज में शुक्रवार को डाॅ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस पर महाविद्यालय के बीएड व डीएलएड विभाग के छात्रध्यापकों ने आज हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया।
बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष एवं डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्रध्यापकों द्धारा महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि ईस्ट एन वेस्ट काॅलेज समुह के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने दीप प्रज्वलित के बाद चेयरमैन सहित सभी प्राध्यापक ने राधाकृष्णन के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
चेयरमैन डाॅ रजनीश ने महाविद्यालय के छात्राध्यापकों को शिक्षक दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेते हुए एक कुशल शिक्षक बन राष्ट्र निर्माण व समाज में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक के गोद में निर्माण और प्रलय दोनों पलता है।महाविद्यालय के प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज ने छात्राध्यापकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए शिक्षक के कर्तव्य और ईमानदारी को राष्ट्र निर्माण में निर्वहन करने की बात कही।
No Comment! Be the first one.