केजरीवाल ने बादली विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार अजेय यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया

News Saga Desk

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बादली विधानसभा में पार्टी उम्मीदवार अजेय यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकारी खजाने की गंगा जनता की ओर बह रही है जबकि दूसरे राज्यों में यह अमीरों की तरफ बह रही है। दिल्ली की जनता के टैक्स का पैसा आम आदमी पार्टी पूरी ईमानदारी से उन पर ही खर्च करती है।

उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों ने मतदान के दिन (पांच फरवरी) गलत बटन दबाया, तो दिल्ली में चल रही फ्री की पांच योजनाएं बंद हो जाएंगी।

अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि चुनाव खत्म होने के बाद दिल्ली में राशन कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएग। दिल्लीवालों को 24 घंटे साफ पानी मिलेगा। छात्रों को बसों में फ्री और मेट्रो में पचास फीसद की छूट मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी टीम दिल्ली के हर बच्चे को रोजगार देने के लिए काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं को फ्री बस सुविधा देने में सरकार के बस चार सौ करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने महिलाओं से कहा कि आप चिंता न करें, हम महिला सम्मान राशि 21 हजार रुपये का इंतजाम करके देंगे।

केजरीवाल ने झुग्गी-बस्ती वालों से कहा कि अगर आप लोगों ने गलत बटन दबाया, तो दिल्ली में एक साल के अंदर सारी झुग्गी-बस्ती तोड़कर उसकी जमीन वह (भाजपा) अपने अरबपति दोस्तों को दे देंगे। उन्होंने झुग्गी-बस्ती वालों को पक्के घर देने का वादा किया।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा मिलकर आम आदमी को हराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा के आठ विधायकों पर अपने क्षेत्रों में काम न करने का भी आरोप लगाया।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More