कोई गुंडागर्दी की घटना होती है तो  ‘‘हैशटैग’’ करके ट्वीट करें : केजरीवाल

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आआपा) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस वार्ता कर भाजपा पर हमला बोला। केजरीवाल ने गृहमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बुरी तरह से हार रही है। गृहमंत्री अमित शाह बुरी तरह से बौखला गए हैं। अब वो दिल्ली के लोगों पर हमले करवा रहे हैं। जगह-जगह लोगों को खुलेआम पीटा जा रहा है। पुलिस को ऊपर से आदेश है कि कुछ नहीं करना। मजबूरी पुलिस खड़े होकर जनता पर खुले आम हो रही हिंसा को देख रही है। केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिंसा के बाद हमला करने वालों को पुलिस भगा रही है और पीड़ित व्यक्ति को गिरफ्तार करके उस पर फर्जी केस किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में आगे केजरीवाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अब अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हम सबको आवाज उठानी होगी। हम सबको एकजुट होना होगा। ऐसे में वह आज से एक ‘‘हैशटैग’’ की शुरुआत कर रहे हैं। केजरीवाल ने ‘‘हैशटैग’’ पर जोर देते हुए कहा कि अगर दिल्ली में कहीं भी आपके साथ गुंडागर्दी हुई तो आप इस हैशटैग को इस्तेमाल करके ट्वीट कीजिए। अगर आप कोई ऐसे मामले को जानते हैं, तो भी इस हैशटैग को इस्तेमाल करके ट्वीट कीजिए। वह सबसे अपील कर रहे है कि अगर कहीं भी कोई गुंडागर्दी की घटना होती है तो उसकी वीडियो जरूर बना लें।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More