जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

NewsSaga Desk

भागलपुर | जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के साहिबगंज बिंद टोली में गुरुवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि मिथिलेश कुमार और सुरेंद्र प्रसाद सुधांशु के परिवार के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर आज दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

आरोप है कि मिथिलेश कुमार अपने पूरे परिवार के साथ सुरेंद्र प्रसाद सुधांशु के परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से भी लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए है।

Read More News

Read More