जिला पंचायती राज विभाग के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

NewsSaga Desk

नालंदा,बिहारशरीफ | नालंदा जिला मुख्यालय स्थित हरदेव भवन सभागार में आज बुधवार को जिला पदाधिकारी ने जिला पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में संचालित कार्यों की समीक्षा बुधवार काे जिला मुख्यालय में की।समीक्षा के क्रम में पंचायती राज विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं में मुख्यतः मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना, पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री सात निश्चय गली नली योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह मण्डप योजना आदि की समीक्षा की गयी।

मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाईट योजनाः- मुख्यमत्री ग्रामीण सोलर लाईट योजना अन्तर्गत तीसरे चरण तक कुल 28650 लाईटों के लक्ष्य के विरूद्ध 27995 लाईटों का अधिष्ठापन (98%) लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। चुतर्थ चरण में शेष 4560 लाईटों का अधिष्ठापन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर कुल 230 पंचायतों में से 78 ग्राम पचांयतो में पंचायत सरकार भवन निर्मित एवं क्रियाशील है। शेष ग्राम पंचायतों में से 50 पंचायतो में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, 57 पंचायतों में भवन निर्माण विभाग एवं 15 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत के माध्यम से निर्माण कार्य किया जा रहा है जो प्रायः अंतिम चरण में है।

इसके अलावे 23 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर स्वीकृति हेतु विभाग को भेजी गई है। 05 पंचायत में भूमि चिन्हित की कार्रवाई की की जा रही है। साथ हीं उन्होंने कहा किमुख्यमंत्री गली-नाली योजना सात निश्चय पार्ट-1 में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह मण्डप योजना के मंडप निर्माण हेतु सभी पंचायतों में विभागीय निदेशानुसार भूमि के चयन हेतु सभी अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड पंचायत राज पदाधिकारी को निदेशित किया गया है।

जिला पंचायत राज पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पंचायती राज विभाग के जनप्रतिनिधियों का माह अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक का मानदेय भुगतान हेतु आवंटन प्राप्त हुआ है, जिसका नियमानुसार भुगतान सभी के खाते में अगले 1-2 दिनों में कर दिया जाएगा। इसके अलावे नवनियुक्ति पंचायत सचिव के अन्य जिला में स्थानांतरण हेतु विभागीय निदेशानुसार कार्रवाई की जा रही है।इस संबंध मेंजिला पदाधिकारी के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि उपर्युक्त सभी कार्यों को ससमय पूर्ण करेंगें।

Read More News

Read More