पटाखा फैक्टरी विस्फोट: एक महिला की मौत और छह घायल

News Saga Desk

विरुधुनगर : तमिलनाडु के विरुधुनगर में बुधवार को पटाखा बनाने वाली फैक्टरी में हुए विस्फोट में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि छह कर्मचारी घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने महिला की मौत पर शोक व्यक्त किया और उसके परिवार को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार यह घटना चिन्नावडी गांव में हुई और पीड़िता की मौके पर ही मौत हो गई। आग उस समय लगी जब कर्मचारी पटाखे बना रहे थे। आग लगने के कारणों की अभी जांच की जा रही है। विस्फोट में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है।

इधर, मुख्यमंत्री स्टालिन ने घायलों को विशेष चिकित्सा उपचार देने का निर्देश दिया है। उन्होंने जन राहत कोष से गंभीर रूप से घायल लोगों को दो लाख रुपये और साधारण रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की भी घोषणा की।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More