पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मेगा रोड शो कर शकूरबस्ती से किया नामांकन

News Saga Desk

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को शकूरबस्ती विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले उन्होंने सांसद संजय सिंह और पूर्व सांसद डॉ. सुशील गुप्ता के साथ नामांकन रोड शो किया। शकूरबस्ती के सरस्वती विहार से जैन मंदिर तक रोड शो हुआ।

सत्येंद्र जैन ने एक्स पर कहा कि आज मैंने अपना नामांकन दाखिल किया। जो प्यार मुझे नामांकन रैली में मिला, जो उत्साह अपने विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती की सड़कों पर दिखा, वो दर्शाता है कि इलाके के लोग अपने इस बेटे को एक बार फिर अपना आशीर्वाद ज़रूर देंगे।

इस दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुझे जनता के उत्साह को देखकर पूरा भरोसा हो गया है कि शकूरबस्ती विधानसभा से सत्येंद्र जैन प्रचंड मतों के अंतर से जीतने वाले हैं। इनकी जीत को कोई रोक नहीं सकता।

संजय सिंह ने आगे कहा कि सत्येंद्र जैन ने अरविंद केजरीवाल की टीम के रूप में दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम किया। पूरी दुनिया में उन मोहल्ला क्लीनिक की तारीफ हो रही है। सत्येंद्र जैन ने पूरे देश को फ्री बिजली का मॉडल दिखाने का काम किया है। अब जनता की जिम्मेदारी है कि पूरे सूद और ब्याज समेत सत्येंद्र जैन के खाते में इतने वोट दे देना कि विपक्ष का मुंह अपने आप बंद हो जाएं।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More