प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार और कंटेनर के बीच सीधी भिड़ंत, तीन की मौत, तीन घायल

News Saga Desk

मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के सागर जिले में राहतगढ़ ना क्षेत्र अंतर्गत भोपाल रोड पर ग्राम मसुरयाई के पास मंगलवार सुबह महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की कार सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया है। दो ट्रॉलों के बीच में कार चकनाचूर हो गई। शव बुरी तरह फंस गए थे। पुलिस ने कार काटकर शवों को बाहर निकाला और राहतगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि धार जिले के धामनोद-धरमपुरी क्षेत्र के रहने वाले छह दोस्त महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। शराब दुकान के मैनेजर देवेंद्र ठाकुर, दिनेश केवट (निवासी धामनोद), अप्पू और अजय जायसवाल (निवासी धरमपुरी), अजय का साला आशीष (निवासी महाराष्ट्र) और सन्नी जायसवाल (निवासी सीहोर) सोमवार शाम को कार से निकले थे। कार अप्पू चला रहा था। सभी का प्रयागराज से अयोध्या जाने का प्लान था।

मंगलवार को सुबह राहतगढ़ के पास मसूरयाई के मोड पर करीब चार बजे उनकी कार सामने से आ रहे कंटेनर से जा टकराई। तेज रफ्तार में हुई इस टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में आगे की सीट पर सवार धरमपुरी जिला धार निवासी 44 वर्षीय अजय जायसवाल, 40 वर्षीय अप्पू उर्फ अरविंद कानून और 45 वर्षीय देवेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई,

जबकि कार में पीछे बैठे आशीष जायसवाल, सनी जायसवाल और दिनेश केवट घायल हो गए, जिन्हें राहतगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी मिलते ही धामनोद और धरमपुरी से उनके परिचित घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More