बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में कुल 15,85,868 विद्यार्थी हो रहे सम्मिलित

News Saga Desk

पटना : बिहार में 1677 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन हो रहा है। परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी और प्रतिदिन दो शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

पहले दिन दोनों शिफ्टों में हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही है। हिंदी के अलावा बांग्ला और उर्दू जैसे अन्य भाषा विषयों की भी परीक्षा होगी। इस परीक्षा में कुल 15।85 लाख परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में कुल 15,85,868 विद्यार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी दी है कि इस वर्ष मैट्रिक वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित हो रहे 15,85,868 विद्यार्थियों में 7,67,746 छात्र और 8,18,122 छात्राएं हैं।

आनंद किशोर ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी छात्राओं की संख्या अधिक है और यह राज्य सरकार की बालिका उत्थान के लिए प्रभावी विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन का परिचायक है। उन्होंने बताया है की प्रथम पाली में कुल 7,92,987 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे, जिसमें 4,07,082 छात्राएं और 3,85,905 छात्र सम्मिलित हैं। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 792881 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं, जिसमें 4,11,040 छात्राएं और 3,81,841 छात्र शामिल हैं।

पटना जिले में 73 परीक्षा केंद्र:

आनंद किशोर ने जानकारी दी है कि मैट्रिक परीक्षा को लेकर पटना जिला में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 71,669 विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। पटना जिला में प्रथम पाली की परीक्षा में 35,616 परीक्षार्थी (18,960 छात्राएं और 16,656 छात्र) और द्वितीय पाली की परीक्षा में 36,053 परीक्षार्थी (19,175 छात्राएं और 16,878 छात्र) सम्मिलित होंगे।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

Read More