भारतीय पुरुषों में बढ़ रहा पैंक्रियाटिक कैंसर

Newsaga: भारतीय पुरुषों में पैंक्रियाटिक कैंसर के मामले बीते कुछ सालों से बढ़ रहे हैं। पिछले 5-10 सालों में ये ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ा है, जिसे लेकर भारत सरकार और डॉक्टर्स फिक्रमंद हैं।

इसके लिए मुख्य तौर पर खराब खानपान को जिम्मेदार माना गया है। सबसे ज्यादा नुकसान पिज्जा, बर्गर जैसी हाई फैट अल्ट्रा प्रॉसेस्ड डाइट और शुगरी ड्रिंक्स ने किया है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों में पैंक्रियाटिक कैंसर विकसित होने की आशंका लगभग दोगुनी होती है। इसके पीछे जेनेटिक कारणों के अलावा पुरुषों में सिगरेट और शराब का ज्यादा कंजंप्शन भी बड़ी वजह है।

पैंक्रियाटिक कैंसर के मामले गांव की अपेक्षा शहरों में ज्यादा हैं। शहर में फास्ट फूड और अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड का ज्यादा इस्तेमाल और आबोहवा में ज्यादा प्रदूषण इसकी संभावित वजह हैं।

वर्ल्ड कैंसर रिसर्च फंड के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर साल पैंक्रियाटिक कैंसर के कारण 4 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों की मौत होती है। भारत में हर साल 12 हजार, 700 से ज्यादा लोगों की मौत होती है। इनमें 8 हजार से ज्यादा पुरुष होते हैं।

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More