मुख्यमंत्री याेगी पहुंचे वाराणसी, करेंगे समीक्षा 

News Saga Desk

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम को वाराणसी पहुंचे हैं। सोनभद्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरे। यहां जिला प्रशासन के अफसरों के साथ भाजपा के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की।

पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री कड़ी सुरक्षा के बीच सड़क मार्ग से सर्किट हाउस आए। सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री रामनगर स्थित पीएसी के 36वीं वाहिनी के नव निर्मित जी—11 बैरक का लोकार्पण कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री दौरे के पहले दिन कालभैरव मंदिर और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद देर शाम रोप-वे प्रोजेक्ट की प्रगति का जायजा भी ले सकते हैं। प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More