रविवार को जोकीहाट के सोहन्दर हाट मैदान में राजग का कार्यकर्ता सम्मेलन

NewsSaga Desk

अररिया | बिहार में अररिया जिले के जोकीहाट के सोहन्दर हाट मैदान में कल यानी रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबधन ।(राजग) कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें राजग के घटक दलों के नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

सोहन्दर हाट मैदान में होने वाले राजग कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जदयू नेता मंजर आलम,भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्यनारायण झा ने शनिवार को अपने समर्थकों के साथ जायजा लिया और मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।मौके पर भाजपा बलुआ ड्योढ़ी मंडल अध्यक्ष रामानंद साह, जोकीहाट नगर अध्यक्ष बिनोद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र जायसवाल,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद याकूब अलम, विधानसभा संयोजक विवेक साह, युवा मोर्चा के प्रवक्ता चंद्रकांत झा, सोहन्दर पंचायत अध्यक्ष चमन लाल मंडल, बाराकुमा पंचायत अध्यक्ष पशुपति मंडल के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मौके पर पूर्व मंत्री मंजर आलम और भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि राजग कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में पशुपालन विभाग की मंत्री रेणु देवी,आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल,पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा एवं राजग घटक दल के सभी पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता एवं राजग के सभी विधायक मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के दस हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने का दावा किया गया।

Read More News

Read More