लखनऊ में युवक को गोली मारकर घायल किया, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

NEWS SAGA DESK

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात गोलीबारी की घटना सामने आई। हमले में एक युवक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

हजरतगंज थाना प्रभारी विक्रम सिंह के अनुसार नरही निवासी विभू शुक्ला को देर रात गोली मार दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा, जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक गोली युवक के पैर और जांघ के हिस्से में लगी है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मोहम्मद शफीक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं घायल युवक का इलाज जारी है।

Read More News

Read More