लोकहित अधिकार पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की दूसरी सूची जारी , संगठन विस्तार की नई दिशा

News Saga Desk

रांची : लोकहित अधिकार पार्टी झारखंड के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल गुप्ता के निर्देशानुसार प्रदेश कार्य समिति की दूसरी सूची जारी की।

ज्ञात हो कि 30 जुलाई को पहली सूची में 31 पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया था। वहीं, दूसरी सूची में 15 नये पदाधिकारियों को शामिल करते हुए अब कुल 46 सदस्यीय समिति का गठन हुआ है।

श्री साहू ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय और राजनीतिक भागीदारी के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए तीन माह के भीतर जिला कमेटी गठन और सदस्यता अभियान तेज करने का निर्देश दिया।

नई सूची में प्रमुख पदाधिकारियों में प्रियरंजन दास (प्रदेश संगठन महासचिव), अरुण कुमार गुप्ता (प्रदेश उपाध्यक्ष), रामटहल नायक (प्रदेश सचिव) सहित कई जिलों के जिम्मेदार कार्यकर्ता शामिल हैं।

Read More News

Read More