वाट्सअप के झांंसे में : 62.80 लाख की ठगी के शिकार हो गए डॉक्टर

News Saga Desk

जोधपुर : जोधपुर शहर के एक डॉक्टर ठगी का शिकार हो गए। शातिर ने वाट्सअप पर भेजे लिंक के जरिये उन्हें ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर अपनी ठगी का शिकार बनाते हुए 62.80 लाख रुपये ऐंठ लिए। अब उनकी तरफ से भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी गई है।

कृष्णा नगर पाली रोड भगत की कोठी निवासी डॉक्टर तेजपाल पुत्र अमरसिंह फिडौदा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनके वाट्सएप पर इस्किया टॉप नामक ऐप ज्वाइन करने का लिंक मिला था। तब उस लिंक पर जाकर वो ऐप व ग्रुप ज्वाइन कर लिया। उन्हाेंने बताया कि उस ग्रुप में एडमिन के पांच मोबाईल नम्बर थे।

वहां मेरी चैट व वाट्सएप पर मुख्य रुप से निहारिका तिवारी एवं सौरभ जैन से होती थी। उनका एक स्टैण्डर्ड चार्टड वैल्थ ग्रुप बना था, जिस पर वो सभी जानकारी देते थे। उन्होंने कहा कि वे मेरा पैसा अपनी कम्पनी के द्वारा इंस्टीट्युशनल एकाउंट में जमा करेंगे और शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करके अधिक मुनाफा देंगे और चार महिने में का मुनाफा दिलवाएंगे। उन्होंने डीमेट अकाउंट में ट्रेडिंग के लिए मना कर दिया और अपने मोबाईल एवं ओटीसी एवं आईपीओ में इंस्टीट्युशन ट्रेडिंग अकाउंट खोल दिया व ओटीसी एवं आईपीओ व इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग में पैसे लगवाने लगे।

उन्होंने मुझसे से कई खातो में पैसे ट्रासफर करवाए। अब मेरे पैसे फ्रीज कर दिए तथा पैसे निकालने के लिए और पैसे जमा करवाने का दबाव बना रहे है। शातिर लोग अपने आप को स्टैण्डर्ड चार्टड बैंक के स्टैण्डर्ड चार्टड वैल्थ फण्ड से जुड़ा बताते थे। आरोपिताें ने यह लिंक 3 जनवरी को भेजा और सप्ताह भर में ठगी का शिकार बनाते हुए 62.80 लाख रुपये ऐंठ लिए।

Read More News

बाबूलाल मरांडी ने निशा भगत के परिजनों से की मुलाकात, मौत की CBI जांच की मांग कर सरकार पर उठाए सवाल

झारखंड की राजधानी रांची में आदिवासी नेत्री निशा भगत की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...

रांची में स्मोक फ्री दिवाली और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रांची। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 7 नवंबर 2026 को झारखंड स्वास्थ्य मिशन,...

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

Read More