हथियार और चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार

NEWS SAGA DESK

रांची, । शहर की चान्हों थाना पुलिस ने हथियार और चोरी की बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक रिवाल्वर और एक बाइक बरामद की गयी है।

चान्हो थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि चान्हो थाना के झिबरी मोड़ के पास कुछ नवयुवक अवैध हथियार के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर छापेमारी कर एक युवक अब्बास आलम को गिरफ्तार किया गया। वह लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा का रहने वाला है। छापेमारी के दौरान अंधेरे और झाड़ी का लाभ उठाकर एक नवयुवक भागने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Read More News

झारखंड में सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाने के लिए HPV वैक्सीनेशन की तैयारी है। मुख्यमंत्री हेमंत...

Read More

1 hour ago

झारखंड में सर्वाइकल कैंसर से बेटियों को बचाने के लिए HPV वैक्सीनेशन...