फायरिंग मामले में बाहुबली अनंत सिंह की जमानत याचिका हुई खारिज 

News Saga Desk

पटना। बिहार में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट से झटका लगा है। अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। गुरुवार को एमपी -एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट ने अपनाफैसला सुनाया। बुधवार को कोर्ट ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र में 22 जनवरी को हुई गोलीबारी मामले में अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद 24 जनवरी को अनंत सिंह ने सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इस मामले की सुनवाई सांसदों और विधायकों के आपराधिक मामलों के लिए गठित विशेष अदालत के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित वैभव की कोर्ट में हुई। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने केस डायरी की मांग की थी। ऐसे में कल पुलिस के तरफ से मामले में केस डायरी पुलिस को सौंपी गई। इसके बाद कल कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित कर लिया था। अब आज कोर्ट ने इस मामले में अनंत सिंह की बेल याचिका खारिज कर दी है। वकील सुनील कुमार ने अनंत सिंह की नियमित जमानत याचिका दायर की।


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More