स्वच्छता अभियान में उतरे CM सम्राट चौधरी, लोगों से की खास अपील

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्वच्छता अभियान के जरिए उन्होंने लोगों से स्वच्छ और सुंदर बिहार बनाने के लिए स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने की अपील की।

News Saga Desk

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान में शामिल होकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से बिहार को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने पर जोर दिया, ताकि राज्य के हर क्षेत्र में साफ-सफाई को बढ़ावा मिल सके।

इस अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और समाज में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक देशव्यापी जन-अभियान है. यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक पूरे एक महीने की अवधि के लिए चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत सीएम सम्राट चौधरी ने साफ सफाई का संदेश दिया.

Read More News

Read More