एसएसबी और पुलिस ने 1.7 किलो अफीम,40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

News Saga Desk

अररिया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56 वीं बटालियन के जी कंपनी घुरना और घुरना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को तस्करी के एक किलो 700 ग्राम अफीम,40 ग्राम ब्राउन शुगर,एक हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल,एक मोबाइल और 4 हजार 170 भारतीय करेंसी के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। एसएसबी और घुरना थाना पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई घुरना से बसमतिया बॉर्डर रोड में घुरना वार्ड संख्या नौ में कार्रवाई की।यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा से 600 मीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में की गई।

मोटरसाइकिल सवार तस्कर नेपाल से भारतीय क्षेत्र में मादक पदार्थ लेकर बसमतिया की ओर जा रहा था।उसी क्रम में यह कार्रवाई हुई।एसएसबी और पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई।संयुक्त कार्रवाई में एसएसबी के अंकित चौधरी के नेतृत्व में छह जवान और घुरना थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में दो अन्य जवान शामिल थे।गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More