महिला इंजीनियर से छेड़छाड़ मामले में सीयूजे के कार्यकारी अभियंता पंकज आनंद बर्खास्त

News Saga Desk

रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्यकारी अभियंता कुमार पंकज आनंद को महिला सहकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार और जातिगत टिप्पणी के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। यह निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। महिला जूनियर इंजीनियर ने 13 सितंबर 2024 को आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि आनंद ने उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी, जातिसूचक अपमान और शारीरिक दुर्व्यवहार किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें धक्का दिया गया, गालियां दी गईं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक जांच कमेटी का गठन किया, जिसने आरोपों की जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में पंकज आनंद को दोषी ठहराया और अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की। इसी के आधार पर 21 सितंबर 2024 को उन्हें निलंबित कर दिया गया था। अब इस मामले में अंतिम कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय ने उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही पीड़िता ने उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज कराई है। हालांकि, पंकज आनंद को इस आपराधिक मामले में अग्रिम जमानत मिल चुकी है।


Read More News

झारखंड स्थापना दिवस पर गिरिडीह में 15 नवंबर को होगी स्वच्छता दौड़, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

झारखंड राज्य स्थापना दिवस और सरकार की दूसरी वर्षगांठ की तैयारियों को लेकर गिरिडीह डीसी ने समीक्षा...

कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग ने लगाया यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग घरेलू सहायिका ने यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप...

होटवार जेल में यौन हिंसा के आरोपों पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जेल आईजी के निलंबन और CBI जांच की मांग

रांची होटवार जेल में पूर्व विचाराधीन बंदी से कथित सामूहिक यौन हिंसा के मामले में बाबूलाल मरांडी ने...

Read More