तुपुदाना ओपी प्रभारी की राज्यपाल से मुलाकात पर सवाल, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की कड़ी टिप्पणी

News Saga Desk

रांची।  रांची जिला के तुपुदाना ओपी के प्रभारी दुलाल महतो कुछ लोगों के साथ झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात करने पहुंचे। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर सवाल उठने लगे हैं। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस मुलाकात पर नाराजगी जताते हुए इसे अनुशासनहीनता करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस विषय पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई और लिखा, “रांची जिला के तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो किस अधिकार और हैसियत से सीधे महामहिम राज्यपाल से मिलने चले गए? क्या उन्होंने इस संबंध में विभागीय अनुमति प्राप्त की थी? इसके अलावा, उनके साथ बजरंग दल के नेता क्यों मौजूद थे? यह बेहद गंभीर और घोर अनुशासनहीनता का मामला है। डीजीपी साहब से मैं मांग करता हूं कि इस पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।” स्वास्थ्य मंत्री की इस पोस्ट के बाद यह मामला अब चर्चा में आ गया है। अब यह देखना होगा कि इस मामले में पुलिस विभाग की तरफ से क्या कदम उठाया जाता है। 


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More