NEWS SAGA DESK
रांची। वृंदावन निवासी श्रीमद् भागवत कथा वाचक परम श्रधेय श्री संजीव कृष्ण ठाकुर जी महाराज का सायं 5:00 बजे रांची एयरपोर्ट पर आगमन होगा । श्री ठाकुर जी के परम भक्त व धर्म प्रेमी प्रमोद सारस्वत ने बताया की महाराज श्री दिल्ली से रांची पधारे रहे हैं। यहां रांची एयरपोर्ट पर महाराज जी का उनके शिस्यो, भागवत प्रेमीयो और धर्म प्रेमियों के द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।
जैसा कि ज्ञात है रांची से महाराज श्री सड़क मार्ग से बलरामपुर के लिए अपने शिष्यों के संग प्रस्थान करेंगे। 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक बलरामपुर में महाराज श्री के सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन रखा गया है। आप रांची वासियों से विनम्र आग्रह है कि आगामी 28 अक्टूबर 2025 मंगलवार को सायं 5:00 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचकर महाराज श्री का अभिनंदन और स्वागत कर दर्शन लाभ प्राप्त करे। श्री सारस्वत ने आग्रह किया कि आगामी 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक होने वाली श्रीमद् भागवत कथा मैं शामिल होकर कथा अमृत वर्षा का अवश्य आनंद उठाएं।
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट बने राजेश कुमार
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट बने राजेश कुमार। जींद से शुरू हुई इस ट्रेन में...
No Comment! Be the first one.