अरगोड़ा चौक स्थित साहू वाइन शॉप में आयकर विभाग की छापेमारी, कागजात और डाटा खंगाल रही टीम

News Saga Desk

रांची के अरगोड़ा चौक स्थित साहू वाइन शॉप में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी दुकान में मौजूद कागजातों की जांच कर रहे हैं और डाटा का मिलान कर रहे हैं।

जांच के दौरान वाइन शॉप के मालिक वीरेन साहू से भी अधिकारियों द्वारा पूछताछ की जा रही है। आयकर विभाग की टीम उनसे कारोबार और लेन-देन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ले रही है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी साहू वाइन शॉप में किन्नरों के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी, जिसके बाद प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया था। फिलहाल आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Read More News

Read More