JAC 12th Result 2026: जारी हुआ इंटरमीडिएट रिजल्ट, इस साल भी बेटियों ने मारी बाजी

News Saga Desk

झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी Jharkhand Academic Council ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। बोर्ड ने 06 मई 2026 को इंटर परीक्षा के नतीजे प्रकाशित किए। इस बार भी झारखंड की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेटों से बेहतर रिजल्ट हासिल किया है।

लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर

जारी आंकड़ों के अनुसार इंटर परीक्षा 2026 में कुल 85,104 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 81,144 छात्र सफल घोषित किए गए। लड़कों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.34% रहा।

वहीं छात्राओं का प्रदर्शन इस बार भी शानदार रहा। परीक्षा में कुल 1,25,991 छात्राएं शामिल हुईं, जिनमें से 1,21,814 सफल रहीं। छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 96.68% दर्ज किया गया, जो लड़कों की तुलना में अधिक है।

डिजीलॉकर पर सबसे पहले जारी हुआ रिजल्ट

छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए झारखंड बोर्ड ने इस बार रिजल्ट को डिजीलॉकर प्लेटफॉर्म पर लाइव किया है। बोर्ड अध्यक्ष के निर्देशानुसार छात्र अब ऑनलाइन आसानी से अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

छात्र डिजीलॉकर के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

results.digilocker.gov.in

ऐसे चेक करें JAC 12th Result 2026

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले डिजीलॉकर की वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें।
  2. वहां “Jharkhand Academic Council (JAC)” सेक्शन चुनें।
  3. अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
  4. सबमिट करते ही आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. भविष्य के उपयोग के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

छात्रों में खुशी का माहौल

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। कई छात्र अपने शानदार प्रदर्शन को लेकर उत्साहित नजर आए। वहीं शिक्षकों ने भी छात्रों की मेहनत और बेहतर परिणाम पर खुशी जताई।

Read More News

Read More