लापता 18 माह की अदिति का अब तक नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले को 50 हजार का इनाम

News Saga Desk

झारखंड की राजधानी रांची से लापता 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं रांची पुलिस बच्ची की तलाश में लगातार छापेमारी और जांच अभियान चला रही है। पुलिस ने अदिति के संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली निवासी अदिति पांडे शनिवार 9 मई की शाम करीब 4:30 बजे से 5 बजे के बीच घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई।

जब काफी देर तक बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल के पास एक बड़ा नाला होने के कारण पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों की मदद से आसपास के इलाकों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची की तलाश में पूरी गंभीरता के साथ कार्रवाई की जा रही है। लोकल इनपुट को एक्टिव किया गया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

CCTV फुटेज भी खंगाल रही पुलिस

रांची police आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा तकनीकी जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बच्ची आखिरी बार कहां और किसके साथ दिखाई दी थी। पुलिस टीम लगातार इलाके में पूछताछ भी कर रही है।

सूचना देने वाले को मिलेगा 50 हजार रुपये इनाम

रांची पुलिस ने बच्ची के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यदि किसी को अदिति पांडे के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करने की अपील की गई है:

  • रांची एसएसपी – 9431706136
  • सिटी एसपी – 9431706137
  • सदर डीएसपी – 9431102090
  • सदर थाना प्रभारी – 9431706160

रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 18 माह की मासूम अदिति को सकुशल उसके परिवार तक पहुंचाने में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि आपकी एक छोटी सी सूचना बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाने में मददगार साबित हो सकती है।

Read More News

रांची में बृहद धूमकुड़िया भवन एवं बहुउद्देशीय केंद्र का शिलान्यास, जनजातीय संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

राजधानी रांची के करम टोली स्थित धूमकुड़िया भवन परिसर में कल्याण विभाग की ओर से बृहद धूमकुड़िया भवन...

Read More