रांची के LEVEE TAVERN में तड़के लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू

News Saga Desk

रांची के करमटोली तालाब के पास स्थित बार एंड रेस्टोरेंट लेवी में मंगलवार तड़के अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच स्थानीय लोगों ने रेस्टोरेंट से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की इस घटना में रेस्टोरेंट के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हुए हैं। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Read More News

Read More