ईंधन संकट की आशंका के बीच पीएम मोदी का बड़ा संदेश, काफिले में 50% वाहनों की कटौती के निर्देश

news Saga Desk

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव थमता नहीं दिख रहा है। ऐसे में पूरी दुनिया में संभावित ईंधन संकट की आशंका गहराने लगी है। हालात को देखते हुए भारत में भी तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हाल ही में देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी। अब उन्होंने खुद उदाहरण पेश करते हुए बड़ा कदम उठाया है।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल (SPG) को उनके काफिले में शामिल वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही एसपीजी को यह भी कहा गया है कि जहां तक संभव हो, नई गाड़ियां खरीदने के बजाय मौजूदा बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल किया जाए।

मंत्रालयों और सरकारी विभागों में भी खर्च कटौती की तैयारी

संकेत मिल रहे हैं कि केंद्र सरकार के मंत्रालय और विभिन्न विभाग भी आने वाले दिनों में खर्च में कटौती के उपाय लागू कर सकते हैं। इनमें कर्मचारियों को मेट्रो का अधिक इस्तेमाल करने, कार पूलिंग अपनाने और बड़े आयोजनों से बचने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे कदम शामिल हैं।

सीएम योगी ने भी दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी प्रधानमंत्री की अपील पर अमल शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्य सचिव, डीजीपी, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों के साथ बैठक में निर्देश दिया कि उनके और अन्य मंत्रियों के काफिलों में वाहनों की संख्या तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत तक कम की जाए। साथ ही गैरजरूरी वाहनों को हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

हैदराबाद दौरे में पीएम मोदी ने की थी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में Hyderabad दौरे के दौरान देशवासियों से ईंधन की खपत कम करने की अपील की थी। इसके अलावा उन्होंने लोगों से एक साल तक सोने की खरीद टालने का भी आग्रह किया था। ऐसे में अपने काफिले में कटौती का फैसला लेकर पीएम मोदी ने सरकारी विभागों और आम जनता को बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग का संदेश देने की कोशिश की है।

Read More News

आलमगीर आलम को बेल मिलने पर कांग्रेस में जश्न पर BJP का हमला “भ्रष्टाचार का उत्सव मना रही पार्टी”

रांची में भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आलमगीर आलम को बेल मिलने पर कांग्रेस के जश्न को लेकर तीखा...

Read More