पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर

News Saga Desk

रांची : झारखंड की राजनीति के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह का निधन हो गया। उन्होंने रांची के Pulse Hospital में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और बेहतर इलाज के लिए बोकारो से रांची रेफर किया गया था।

जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों की लगातार कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

माधव लाल सिंह गोमिया विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक चुने गए थे। उन्होंने वर्ष 1985, 1990, 2000 और 2009 में गोमिया विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। बिहार राज्य के दौर से लेकर झारखंड गठन के बाद तक वे लगातार जनता की आवाज़ उठाने वाले नेताओं में गिने जाते रहे।

वे बिहार सरकार और बाद में झारखंड सरकार में भी मंत्री पद की जिम्मेदारी निभा चुके थे। राजनीतिक जीवन में उनकी पहचान एक सरल, जनसरोकारों से जुड़े और मुखर नेता के रूप में रही।

उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। झारखंड की राजनीति में उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

Read More News

ईंधन बचाने की अपील के बीच पैदल निकले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सरकारी आवास से सचिवालय तक किया 4KM सफर

Bihar | पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो...

Read More