News Saga Desk
वैश्विक ऊर्जा संकट और बढ़ती ईंधन चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बड़ा संदेश दिया है। हाल ही में देशवासियों से पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील करने वाले पीएम मोदी अब खुद भी उसी दिशा में कदम बढ़ाते नजर आए। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री केवल दो गाड़ियों के छोटे काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
दरअसल, ईरान युद्ध के चलते दुनियाभर में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति और कीमतों को लेकर बढ़ती चिंता के बीच भारत सरकार भी ईंधन बचत को लेकर सक्रिय दिखाई दे रही है। पीएम मोदी ने हाल के दिनों में नागरिकों से ईंधन की खपत कम करने और जरूरी होने पर ही वाहन उपयोग करने की अपील की थी।
प्रधानमंत्री की इस पहल का असर अब केंद्रीय मंत्रियों पर भी दिखाई देने लगा है। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने भी अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या आधे से कम कर दी है। बताया जा रहा है कि वे कैबिनेट बैठक में केवल चार गाड़ियों के साथ पहुंचे।
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री J. P. Nadda ने भी अपने काफिले में कटौती की है। सामान्य परिस्थितियों में प्रधानमंत्री के काफिले में 12 से 15 गाड़ियां शामिल रहती हैं, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए इसमें बड़ी कमी की गई है।
सरकार के इस कदम को प्रतीकात्मक लेकिन महत्वपूर्ण संदेश माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि बड़े नेता खुद ईंधन बचत की पहल करेंगे, तो आम लोगों में भी संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग को लेकर जागरूकता बढ़ेगी।
No Comment! Be the first one.