रांची में पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस और भाकपा माले का जोरदार प्रदर्शन

News Saga Desk

राजधानी रांची में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को भाकपा माले और प्रदेश कांग्रेस की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन शहर के अल्बर्ट एक्का चौक के समीप आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। भाकपा माले के नेताओं ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता परेशान है और इसका सीधा असर लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ रहा है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कई विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Read More News

रांची में पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस और भाकपा माले का जोरदार प्रदर्शन

राजधानी रांची में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को भाकपा माले और...

सालों तक सोते रहे अधिकारी, फिर थमा दिया लाखों का बिल, उपभोक्ता आयोग ने विभाग को सिखाया सबक

पूर्वी सिंहभूम जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाते हुए...

Read More