News Saga Desk
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी रांची में शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अल्बर्ट एक्का चौक के पास जुटकर मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने में विफल रही है।
आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का भरोसा शिक्षा व्यवस्था से उठता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों के हित में पारदर्शी एवं मजबूत परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग की।
No Comment! Be the first one.