रांची में नशे और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अरगोड़ा थाना पुलिस का विशेष अभियान

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में नशे और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से अरगोड़ा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य दारू दुकान के आसपास हो रही अड्डाबाजी, संदिग्ध गतिविधियों और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर नियंत्रण करना था।

अभियान के दौरान अरगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में सघन गश्त की। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की अपील की गई।

पुलिस ने अभियान के दौरान संदिग्ध लोगों की जांच-पड़ताल भी की तथा आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की बात कही। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल बना रहे।

Read More News

Read More