प्रवक्ता (हिंदी) परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 30 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

NEWS SAGA DESK

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में आयोजित प्रवक्ता (हिंदी) भर्ती परीक्षा-2025 शनिवार को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा में 30 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव Ashok Kumar Pandey ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष Anil Kumar Rana के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग’) सेवा (सामान्य एवं महिला शाखा) के अंतर्गत विषयवार लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा-2025 के तहत हिंदी विषय की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

उन्होंने बताया कि परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 7,416 अभ्यर्थी पंजीकृत थे।

प्रथम सत्र में आयोजित हिंदी-1 परीक्षा में 5,163 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि द्वितीय सत्र की हिंदी-2 परीक्षा में 5,161 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार परीक्षा में कुल उपस्थिति 69.59 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि 30 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

आयोग के सचिव ने बताया कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा संचालन के दौरान कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Read More News

दहकते अंगारों पर चलकर भोलेनाथ को किया प्रसन्न, पिठौरिया में श्रद्धा और लोक संस्कृति का अद्भुत संगम

रांची के पिठौरिया में आयोजित ऐतिहासिक महादेव मंडा पूजा में आस्था, तपस्या और लोक संस्कृति का अद्भुत...

भाजपा प्रशिक्षण महाअभियान का आगाज, कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती का दिया गया संदेश

भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भोजपुर जिले के धनुपरा स्थित...

Read More