News Saga Desk
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत रांची ग्रामीण में कार्यकर्ताओं को संगठन और विचारधारा का प्रशिक्षण दिया गया।
भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशिक्षण अभियानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा राज्यभर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ना, संगठन को मजबूत बनाना और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।
इसी क्रम में रांची ग्रामीण जिले में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जीतू चरण राम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रशिक्षण अभियान संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और उन्हें पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों तथा संगठनात्मक कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी मिलती है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के जरिए कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाकर पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का कार्य किया जाता है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाया जा सके। राज्य के विभिन्न जिलों में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
No Comment! Be the first one.