WPL 2025 Auction: 9.05 करोड़ में बिकीं ये 19 प्लेयर्स

News Saga Desk

बेंगलुरु। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के लिए मिनी ऑक्शन बेंगलुरु में रविवार को करीब ढाई घंटे चला। 5 टीमों ने 9.05 करोड़ रुपए खर्च कर 19 प्लेयर्स को खरीदा, जिनमें से 4 करोड़पति बनीं। 5 विदेशी प्लेयर्स पर 2.70 करोड़ रुपए खर्च हुए। सिमरन शेख सबसे महंगी प्लेयर रहीं, उन्हें 1.90 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा।

अनकैप्ड विकेटकीपर बैटर जी कमलिनी ने सभी को चौंकाया, उन्हें बेस प्राइस से 16 गुना ज्यादा कीमत देकर मुंबई इंडियंस ने 1.60 करोड़ रुपए में खरीदा। वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन सबसे महंगी विदेशी प्लेयर रहीं, उन्हें 1.90 करोड़ रुपए में गुजरात ने खरीदा। स्नेह राणा, हीथर नाइट और लौरेन बेल जैसी बड़ी प्लेयर्स अनसोल्ड हो गईं।

4 खिलाड़ियों पर 1 करोड़ से ज्यादा की बोली

  • सिमरन शेख- 1.9 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
  • डिएंड्रा डॉटिन- 1.7 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
  • जी कमलिनी- 1.2 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
  • प्रेमा रावत- 1.1 करोड़ (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More