खड़गपुर स्टेशन पर यात्री से 1.40 करोड़ नकद बरामद, आयकर विभाग की जांच शुरू

NEWS SAGA DESK

खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे यात्री राहुल सोनी से 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद। टाटानगर से हावड़ा ले जाई जा रही इस रकम को लेकर GRP और आयकर विभाग जांच में जुटे हैं।

खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक युवक के पास से 1 करोड़ 40 लाख रुपये की भारी नकदी बरामद की है। टाटानगर से हावड़ा जा रहे इस युवक के बैग की जब तलाशी ली गई, तो पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। उसके पास मौजूद तीन बैगों में भारतीय करेंसी नोटों के बंडल भरे हुए थे। इतनी बड़ी रकम का कोई वैध स्रोत या दस्तावेज न दिखा पाने के कारण खड़गपुर जीआरपी ने युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की सूचना आयकर विभाग (Income Tax Department) और अन्य वित्तीय जांच एजेंसियों को दे दी गई है, जो अब रकम के वास्तविक स्रोत और मकसद का पता लगा रही हैं।

संदिग्ध हलचल देख जवानों ने घेराबंदी कर पकड़ा मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई खड़गपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-7 पर हुई, जहां जीआरपी की टीम नियमित जांच और गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान सब-इंस्पेक्टर तरुण किशोर जेना और उनकी टीम की पैनी नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। पुलिस बलों को अपनी ओर आते देख युवक अचानक घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, सतर्क जवानों ने फुर्ती दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी की और उसे मौके पर ही धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी की पहचान हावड़ा के जीटी रोड स्थित मकान नंबर 120 निवासी 36 वर्षीय राहुल सोनी के रूप में हुई है।

तीन बैगों में भरे थे नोटों के बंडल, नहीं दिखा सका कोई कागज हिरासत में लेने के बाद जब पुलिस ने राहुल के सामान की गहन तलाशी ली, तो उसके पास मौजूद दो हैंडबैग और एक अन्य बैग से 500 और 2000 के नोटों के बंडल बरामद हुए। जीआरपी द्वारा नकदी की गिनती कराए जाने पर कुल राशि 1.40 करोड़ रुपये निकली। प्राथमिक पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि वह टाटानगर रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार हुआ था और हावड़ा जा रहा था। हालांकि, जब पुलिस अधिकारियों ने इतनी भारी-भरकम राशि ले जाने के संबंध में वैध बिल, बैंक रसीद या दस्तावेज मांगे, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही कोई दस्तावेज पेश कर पाया।

Read More News

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More