भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दाे दिवसीय दौरे पर कल जयपुर आएंगे

News Saga Desk

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे 26 दिसम्बर को जयपुर आएंगे और 27 दिसम्बर शाम को वापस लाैट जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि नड्डा यहां एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 27 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत पट्टे मय प्रोपर्टी पार्सल वितरण एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों में भेजा गया है। नड्डा जयपुर में इसी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उनका भाजपा प्रदेश कार्यालय भी आने का कार्यक्रम है। नड्डा यहां भाजपा पदाधिकारियों सहित अन्य प्रमुख नेताओं से संवाद भी कर सकते हैं।

Read More News

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

गिरिडीह में 28 जनवरी से सजेगा कलाकारों का महाकुंभ, राष्ट्रीय नाटक-नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

गिरिडीह में 28 जनवरी से 26वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक-नृत्य प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। जानें...

Read More