झारखंड को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला में ED की दबिश

झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह सरायकेला में कार्रवाई की। एजेंसी की टीम ने पटनायक टोला स्थित ठेकेदार संजय कुमार डालमिया के आवास पर छापेमारी कर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की तलाशी ली।

NEWS SAGA DESK:

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम तीन वाहनों से सुबह डालमिया के आवास पर पहुंची। इसके बाद अधिकारियों ने घर के अंदर तलाशी अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई।

झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से जुड़े कथित घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह सरायकेला में कार्रवाई की। एजेंसी की टीम ने पटनायक टोला स्थित ठेकेदार संजय कुमार डालमिया के आवास पर छापेमारी कर दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की तलाशी ली।

घर में दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच

तलाशी के दौरान ED अधिकारियों ने घर के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय कागजात और अन्य रिकॉर्ड की जांच की। एजेंसी की कार्रवाई के दौरान घर के बाहर भी सुरक्षा बलों की मौजूदगी रही।

यह छापेमारी झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक से करीब 35 करोड़ रुपये के लोन और उसकी कथित तौर पर वापसी नहीं होने से जुड़े मामले की जांच के तहत बताई जा रही है।

अधिकारियों से मिलीभगत का आरोप

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कारोबारी संजय कुमार डालमिया पर आरोप है कि उन्होंने बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के साथ कथित मिलीभगत के जरिए लोन हासिल किया, जिससे बैंक को आर्थिक नुकसान हुआ।

हालांकि, इन आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने और संबंधित कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी। ED की ओर से फिलहाल छापेमारी को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बताया जा रहा है कि इसी लोन मामवे में संजय डालमिया फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। ED की तलाशी में क्या-क्या सामने आया और जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है, इसकी तस्वीर एजेंसी की आधिकारिक जानकारी और आगे की कार्रवाई के बाद स्पष्ट होगी।

Read More News

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

गिरिडीह में 28 जनवरी से सजेगा कलाकारों का महाकुंभ, राष्ट्रीय नाटक-नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

गिरिडीह में 28 जनवरी से 26वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक-नृत्य प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। जानें...

Read More