नोएडा में हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

नोएडा के जारचा में हवाई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद हुआ है।

News Saga Desk

उत्तर प्रदेश के नोएडा में हवाई फायरिंग के मामले में थाना जारचा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सलारपुर गांव के पास से स्कॉर्पियो कार में पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने स्कॉर्पियो कार को भी सीज कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामला ग्राम रानोली लतीफपुर में 15 सितंबर को हुई हवाई फायरिंग से जुड़ा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हवाई फायरिंग का वीडियो

थाना जारचा प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ के मुताबिक, गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में ग्राम रानोली लतीफपुर में हवाई फायरिंग करते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की।

नोएडा

जांच के दौरान पुलिस को घटना में शामिल आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। पुलिस को पता चला कि आरोपी सलारपुर गांव के पास स्कॉर्पियो कार से जा रहे हैं।

स्कॉर्पियो रोककर पुलिस ने की तलाशी

जानकारी मिलने के बाद जारचा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सलारपुर गांव के पास संदिग्ध स्कॉर्पियो कार को रुकवाया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें एक देशी तमंचा, कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ।

कार में सवार दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी पहचान सचिन कुमार और सूबे बंसल के रूप में हुई है।

इसे भी देखे- Ranchi HEC अतिक्रमण पर High Court की रोक | 31 दिसंबर तक खुद हटाने का आदेश

पूछताछ में हवाई फायरिंग की बात कबूली

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने 15 सितंबर को ग्राम रानोली लतीफपुर में हवाई फायरिंग करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियार और अन्य सामान को कब्जे में ले लिया है। वहीं, घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार को सीज कर दिया गया है।

Read More News

मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर गरमाई सियासत, बीजेपी महानगर जिला ने राहुल गांधी का फूंका पुतला

झारखंड में मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान के बाद बीजेपी ने गिरिडीह में राहुल गांधी का पुतला...

गिरिडीह में 28 जनवरी से सजेगा कलाकारों का महाकुंभ, राष्ट्रीय नाटक-नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

गिरिडीह में 28 जनवरी से 26वीं अखिल भारतीय बहुभाषी नाटक-नृत्य प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। जानें...

Read More