iPhone 18 Pro और Pro Max की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। Apple Store के बाहर रात से ग्राहकों की कतार दिखी। जानिए कीमत और स्टोरेज विकल्प।
News Saga Desk
Apple की नई iPhone 18 Pro सीरीज ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। नए मॉडल को लेकर Apple फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कई Apple Store के बाहर बिक्री शुरू होने से पहले ही ग्राहकों की लंबी कतारें नजर आईं।

इस बार iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत भी काफी चर्चा में है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये से शुरू होती है। हाई-स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में iPhone 18 Pro Max की कीमत 3,29,900 रुपये तक पहुंच जाती है।
iPhone 18 Pro की कितनी है कीमत?
iPhone 18 Pro को चार स्टोरेज विकल्पों में पेश किया गया है। 256GB मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये है। वहीं 512GB वेरिएंट के लिए 1,89,900 रुपये खर्च करने होंगे। 1TB मॉडल की कीमत 2,39,900 रुपये और सबसे ज्यादा 2TB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 3,14,900 रुपये रखी गई है।
iPhone 18 Pro Max का प्राइस
iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। इसका 512GB वेरिएंट 2,04,900 रुपये, 1TB मॉडल 2,54,900 रुपये और 2TB वाला टॉप मॉडल 3,29,900 रुपये में उपलब्ध है।
बिक्री शुरू होते ही Apple Store के बाहर भीड़
नए iPhone की बिक्री शुरू होने से पहले ही कई शहरों में Apple Store के बाहर खरीदारों की कतारें दिखाई दीं। रिपोर्टों के मुताबिक, कुछ ग्राहक रात से ही स्टोर के बाहर पहुंच गए थे ताकि बिक्री शुरू होते ही नया फोन खरीद सकें। 18 सितंबर को बिक्री शुरू होने के बाद भी कई स्टोर्स पर ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ नजर आई।
चार रंगों में आया iPhone 18 Pro
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को चार रंगों में पेश किया गया है। इनमें Black, Silver, Glacier और Burgundy शामिल हैं। दोनों मॉडल अलग-अलग स्टोरेज विकल्पों के साथ उपलब्ध हैं, जिनमें 256GB से लेकर 2TB तक का विकल्प मिलता है।
इसे भी देखे- Dhanbad Encounter: UP का Shooter Sagar Singh उर्फ Shibu घायल, 2 गिरफ्तार |
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह खरीदारी
भारत में ग्राहक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Apple के ऑनलाइन स्टोर के अलावा Apple Store से भी खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, नए iPhone मॉडल 18 सितंबर से भारत समेत कई देशों में उपलब्ध हैं। ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी के साथ स्टोर पर जाकर फोन को देखने और खरीदने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
नए iPhone को खरीदने वालों के लिए Apple ने ट्रेड-इन और पेमेंट विकल्प भी उपलब्ध कराए हैं। इसके अलावा अलग-अलग बैंक और रिटेल ऑफर के जरिए कीमत को कम करने के विकल्प भी मिल सकते हैं।
No Comment! Be the first one.