नामकुम में होने वाले मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थल का डीसी ने किया निरीक्षण

News Saga Desk

रांची। 28 दिसंबर को नामकुम के कुटियाती चौक स्थित आर्मी मैदान में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।गुरुवार को रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ राज्यस्तरीय कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान आवश्यक तैयारी का निरीक्षण करते हुए संबंधित सभी अधिकारियों को सभी तैयारी समय से पूरा कराने का निर्देश दिया। डीसी ने कार्यक्रम वाले दिन आवागमन के बेहतर इंतजाम कराने का निर्देश दिया, ताकि किसी प्रकार आवागमन कि समस्या ना हो।

इस कार्यक्रम में लगभग चार लाख महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। मौके पर एसडीओ उत्कर्ष कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक, सिटी एसपी राजकुमार मेहता समेत जिला प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थे। बता दें कि 28 दिसंबर को आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान की चौथी किस्त और 2500 की पहली किस्त देंगे। जानकारी के अनुसार, लगभग 3.5 लाख महिलाओं के खाते में 28 दिसंबर को 2500 रुपए मंईयां सम्मान की राशि भेजी जाएगी।

डीसी ने लाभुकों के आवागमन, उनके बैठने, खाने-पीने, शौचालय, पार्किंग आदि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारी सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More