UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।
NEWS SAGA DESK
GC NET दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। अब उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से यह जान सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी। सिटी स्लिप NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने से उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही मिल जाएगी। इससे दूसरे शहरों में परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थी आने-जाने और ठहरने की व्यवस्था समय रहते कर सकेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें UGC NET सिटी स्लिप
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘Candidate Activity’ सेक्शन को खोलें।
- यहां ‘Advance City Intimation for UGC-NET December 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।
डायरेक्ट लिंक: UGC NET December 2026 City Intimation Slip
इस तारीख को होगी परीक्षा
NTA के परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इनके लिए 300 अंक निर्धारित हैं और अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा।
दो पेपर में होगी परीक्षा
UGC NET परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पेपर-1 में 50 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं। वहीं, पेपर-2 में विषय से जुड़े 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और यह 200 अंकों का होगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर अंक नहीं काटे जाएंगे। यानी नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
एडमिट कार्ड का इंतजार
सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का इंतजार है। NTA की ओर से इसे जारी करने की तारीख की जानकारी जल्द दी जा सकती है। उम्मीदवारों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।
ध्यान रहे कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा। इसलिए उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करना न भूलें।
No Comment! Be the first one.