गिरिडीह में झामुमो ने मनाया संविधान दिवस, 2 दिसंबर को आएंगे सीएम हेमंत सोरेन

NEWS SAGA DESK

झारखंड के गिरिडीह में झामुमो कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेत्री श्वेता शर्मा ने संविधान को लोकतंत्र और एकता का आधार बताया, वहीं 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर।

गिरिडीह: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने गुरुवार को गिरिडीह स्थित पार्टी कार्यालय में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने की।

‘संविधान केवल कानूनी दस्तावेज नहीं, देश की एकता का आधार है’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो नेत्री श्वेता शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि देश की एकता, अखंडता, समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विचार रखने का अवसर दिया है। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता की भागीदारी, संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान और संविधान में निहित आदर्शों के पालन में निहित है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। संविधान अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता व सम्मान पहुंचाना ही इसकी सच्ची भावना है।

2 दिसंबर को गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कार्यक्रम जिला सचिव महालाल सोरेन ने बताया कि आगामी 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री एवं पार्टी प्रमुख हेमंत सोरेन का गिरिडीह में कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके स्वागत और तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं से उपस्थित रहने का आह्वान किया गया है। वहीं, जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज अंसारी ने कहा कि 2014 के बाद देश में संवैधानिक मूल्यों में ह्रास आया है, जबकि जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि देश और संविधान दोनों को बचाने की जरूरत है।

अंबेडकर चौक पर माल्यार्पण, बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद कार्यालय में आयोजन के बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और नारेबाजी की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, प्रणव वर्मा, दिलीप मंडल, बरकत अली, कोलेश्वर सोरेन, चांदमल मरांडी सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read More News

एल खियांगते की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से पूछा- जवाब दाखिल करने में इतनी तेजी क्यों?

पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांगते की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने सरकार से नाराजगी जताई। नौ...

जयराम महतो का बड़ा दावा, झारखंड में 50 हजार करोड़ का अवैध खनिज कारोबार; खुद को बताया ‘रॉबिनहुड’

डुमरी विधायक जयराम महतो ने झारखंड विधानसभा के बाहर दावा किया कि राज्य में सालाना करीब 50 हजार करोड़...

Read More