24 घंटे में दो डिग्री सेल्सियस गिरा रांची का तापमान

News Saga Desk

रांची। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा, घना कुहासा और धुंध इन दिनों झारखंड को परेशान किए हुए है। जनजीवन अहले सुबह से 10 बजे तक सामान्य नहीं हो पा रहा है। ठंड शहर की रफ्तार धीमा किए हुए है। लगभग सभी जिलों में आज सुबह में धुंध और कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। अगले 5 दिन तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम अंतर रहने के कारण सुबह और शाम में कनकनी रहेगी।

2 डिग्री तक गिरा झारखंड का तापमान

उत्तर भारत में लगातार बर्फबारी के कारण झारखंड पर इसका असर पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर गया। मंगलवार को राज्य का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस था जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे कम तापमान हजारीबाग में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इधर 19 और 20 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में आसमान साफ रहेगा। इससे थोड़ी गर्मी लग सकती है। बुधवार को रांची जिले में कांके का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सिया तथा नामकुम का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


Read More News

गुमला : फायरिंग कांड का पुलिस ने 12 घंटे में किया खुलासा, डॉक्टर समेत तीन गिरफ्तार, लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त

गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया...

Read More