फिल्म ‘छावा’ से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक आया सामने

News Saga Desk

विक्की कौशल की आने वाली फिल्म ‘छावा’ की घोषणा के बाद से ही फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही छत्रपती संभाजी महाराज का किरदार निभाने वाले विक्की कौशल का नया लुक जारी किया गया था। हाल ही में महारानी येसुबाई का किरदार निभा रहीं रश्मिका मंदाना का लुक जारी कर दिया गया है। इसके साथ फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर कब रिलीज होगा, इसकी भी जानकारी दी गई है।

फिल्म के पोस्टर में येसूबाई भोसले के रूप में रश्मिका मंदाना का लुक काफी प्रभावशाली और आकर्षक है। मैडॉक फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म छावा से रश्मिका मंदाना का पोस्टर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, हर महान राजा के पीछे एक शक्तिशाली रानी होती है। पेश है महारानी येशूबाई के किरदार में रश्मिका मंदाना, स्वराज्य का गर्व। पोस्टर में रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

छावा की रिलीज डेट छावा 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर कल यानी 22 जनवरी को रिलीज होगा, जिसका विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म छावा का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने किया है और अनुभवी संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म के लिए संगीत दिया है। ‘छावा’ में विक्की कौशल को छत्रपति शंभू राजेन, रश्मिका मंदाना को येसुबाई और अक्षय खन्ना को औरंगजेब के रूप में दिखाया जाएगा। फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।


Read More News

दीपावली बाजार में ग्रीन पटाखों की भारी मांग: रांची के 5 क्लस्टरों में सजी दुकानें, ड्रोन बम और स्काई शॉट्स बने मुख्य आकर्षण

प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर राजधानी रांची के पटाखा बाजारों में रौनक और चहल-पहल काफी बढ़ गई...

राजधनवार यूको बैंक लूटकांड: झारखंड-बिहार के अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम, 3 से 4 करोड़ के सोना और कैश की लूट में ‘संथाल’ तक पहुंची पुलिस

झारखंड के गिरिडीह जिले के राजधनवार स्थित यूको बैंक में हुई 3 से 4 करोड़ रुपये के सोना और लगभग 10...

“राहुल गांधी इशारा करें तो 40 लाख युवा भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने को तैयार”: झारखंड मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर भारी सियासी बवाल

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के एक बेहद विवादित बयान से राज्य और देश की राजनीति में...

Read More